राजनांदगांव

कार्यकर्ताओं के उत्साह से भूपेश सरकार की विदाई तय- रमन
11-Sep-2023 3:26 PM
कार्यकर्ताओं के उत्साह से भूपेश सरकार की विदाई तय-  रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 सितंबर।
भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन राज इंपीरियल के हाल में संपन्न हुआ।  मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि आज 5 वर्ष में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं बचा, जहां भ्रष्टाचार न हो, अवैध शराब, रेत, वन, नगर निगम में भ्रष्टाचार, गौठानों में भ्रष्टाचार, गरीबों के चावल में भ्रष्टाचार, जुआ-सट्टा में लिप्त कांग्रेस की सरकार को आने वाले चुनाव में जनता उखाड़ फेंकने दृढ़ संकल्पित हो चुकी है, क्योंकि उन तक अपनी बात पहुंचाने कार्यकर्ता आज एकजुट हो चुके हैं। 

आज यहां बूथ स्तर के हजारों कार्यकर्ताओं के अंदर दिख रही ऊर्जा से ऐसा लगने लगा है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचारी रूपी इस रावण का वध आने वाले चुनाव में जनता करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं और आज शत-प्रतिशत बूथ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर उन्हें लगने लगा है कि अब कांग्रेस की विदाई तय है। 

डॉ. सिंह ने  अपने 15 वर्षों की उपलब्धियां एवं केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कार्यों को विस्तार से बताते कहा कि भाजपा निरंतर अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित रहती है। भाजपा का स्पष्ट मत है कि जनता के सार्वजनिक कार्यों के लिए, नीति, नियम और विकास का क्रियान्वयन पहले हो, ताकि जनता को काम दिखे।

मीडिया सेल के अनुसार रविवार को होटल राज इंपीरियल के हॉल में 123 बूथों के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए, पालक शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं बूथ में रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सावन वर्मा ने किया। सम्मेल्र्र्र्र्र्र्रन में आभार प्रदर्शन ऋषि देव चौधरी ने किया। स्वागत भाषण तरुण लहरवानी ने दिया। तत्पश्चात सम्मेलन को जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा, अध्यक्ष रमेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने संबोधित किया।

कांग्रेस बताएं कि उस पर भरोसा क्यों करें - संतोष

सांसद संतोष पांडे ने सनातन धर्म का विरोध करने वाले स्टालिन के पक्ष में बात करने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से सवाल पूछा कि वह किसके साथ खड़े हैं, स्पष्ट बताएं? सांसद ने  भरोसे के सम्मेलन पर कटाक्ष करते कहा कि कांग्रेस बताएं कि  क्या भूपेश बघेल पर कांग्रेस को भरोसा है? और अगर भरोसा है तो उसे मुख्यमंत्री का दावेदार प्रोजेक्ट क्यों नहीं कर रहे? कांग्रेस बताएं कि क्या बघेल का उप मुख्यमंत्री सिंहदेव पर भरोसा है? और कांग्रेस बताएं कि टीएस सिंहदेव का विधायक बृहस्पति सिंह पर भरोसा है? और अगर इन तीनों पर किसी का भरोसा नहीं है तो किस भरोसे की बात कांग्रेस कर रही है। 

सांसद पांडे ने कहा कि आज जनता जान चुकी है कि कांग्रेस ने झूठे वायदों के माध्यम से सरकार बनाई और सभी वायदे झूठ साबित हुए हैं, इसलिए आने वाले चुनाव में जनता अब कांग्रेस की घोषणाओं में नहीं फंसने वाली।

बीएनसी मिल कांग्रेस शासनकाल की गलत नीतियों के कारण हुई बंद - मधुसूदन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के बीएनसी मिल बंद होने के पीछे डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल को दोषी ठहराने पर फ्लटवार करते कहा कि उनके पास प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण बीएनसी मिल बंद हुई और 5 वर्ष पूर्व उनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने राजनांदगांव की धरती पर बीएनसी मिल को शुरू करने का आह्वान किया था, आज 5 साल होने के बाद भी वह इसे पूरा नहीं कर पाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news