राजनांदगांव

आशीर्वाद मंडल गंज चौक में गणेशोत्सव पर्व की भव्य तैयारी
15-Sep-2023 4:09 PM
आशीर्वाद मंडल गंज चौक में गणेशोत्सव पर्व की भव्य तैयारी

धूमधाम से निकलेगी विशाल शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 15 सितंबर। शहर के गंज चौक स्थित आशीर्वाद मंडल में इस वर्ष भी अपनी भव्यता के अनुसार श्री गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गंज चौक के युवा व्यवसायी आशीष गुप्ता  को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संरक्षक मंडल में दिनेश गुप्ता, आत्माराम कोशा व आलोक गट्टाणी के नाम शामिल हैं।

 मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि गंज चौक में आशीर्वाद मंडल के गणेशोत्सव पर्व की भव्य शोभायात्रा से लेकर स्थल सजावट झांकी की धूम रहती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी आशीर्वाद मंडल में अष्ट विनायक गणेश मंदिर की भव्य एवं आकर्षक स्थल सजावट  झांकी तैयार की जा रही है। श्री गणेश चतुर्थी के दिन 19 सितंबर को भगवान श्रीगणेश को धूमधाम के साथ लिवा लाने के लिए गंज चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पुजारी पं. अनिल शुक्ला द्वारा पूजा-पाठ उपरांत लंबोदर महराज की स्थापना पश्चात विभिन्न धार्मिक एवं लोक सांस्कृतिक आयोजनों की धूम बनी रहेगी। गणेशोत्सव पर्व के ग्यारह दिनों तक एक से बढक़र एक कार्यक्रमों का सिलसिला चल पड़ेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news