राजनांदगांव

घर-पंडालों में कल विराजेंगे गौरीपुत्र गणेश, लंबोदर महाराज की होगी आवभगत
18-Sep-2023 4:11 PM
घर-पंडालों में कल विराजेंगे गौरीपुत्र गणेश, लंबोदर महाराज की होगी आवभगत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 सितंबर। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश मंगलवार को जहां घरों में पारंपरिक रूप से विराजित होंगे। वहीं पंडालों में भी लंबोदर महाराज की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। राजनांदगांव शहर में पारंपरिक रूप से गणेश उत्सव की व्यापक धूम बनी रहेगी।

सिद्धी विनायक भगवान श्रीगणेश यानी विघ्नहर्ता लंबोदर महाराज को कल श्री गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर घरों और पूजा पंडालों में उत्साह का माहौल है।  इसी के साथ ही संस्कारधानी में 11 दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रहेगी। गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया जाएगा। वहीं गणेश मूर्तियों की बिक्री के लिए महावीर चौक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे दुकानें सजकर तैयार हो गई है। इसके अलावा बाजार में भी मूर्तियां बिक्री के लिए पहुंच गई है। इधर गणेश समितियों ने भी भगवान गणेश को स्थापित करने के लिए पंडालों की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं 19 सितंबर को श्रीगणेश चतुर्थी पर्व को लेकर मूर्तिकारों ने भी श्रीगणेश की मूर्तियों को सजा ली है।

इधर पूजा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों ने भी पंडालों और लोग घरों में भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने की तैयारी शुरू कर दी है। गणेश उत्सव के लिए शहर के प्रमुख समितियों की ओर से तैयारी कर ली गई है। शासन के निर्देशानुसार मूर्तियों की बिक्री शुरू हो गई है। आकर्षक एवं अलग-अलग रूपों में भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों का लोग दर्शन करेंगे। शुरूआत के एक-दो दिन बाद विसर्जन तक शहर का वातावरण धार्मिकमय हो जाता है। इस बीच मंगलवार को विघ्नहर्ता के विराजते ही गणेश पर्व उत्सव का आगाज होगा।

इधर गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर जिले के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीगणेश के जयकारे के साथ हर्षोल्लास का माहौल निर्मित है। आज शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों व घर-घर भगवान श्रीगणेश को स्थापित करने  समितियों के पदाधिकारी व लोगों की भीड़ बाजार क्षेत्र में बनी हुई है। इससे शहर में चहल-पहल की स्थिति निर्मित हो गई है।

गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर  शहर कृत्रिम रौशनी में जगमग होगा। भगवान श्रीगणेश के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ सडक़ों शहर की पर नजर आएगी। ग्रामीण इलाकों के लोग आज सुबह से ही मूर्ति ले जाने मूर्तिकारों के पास पहुंच रहे हैं। जिले के दूरस्थ इलाकों के ग्रामीण स्थानीय मूर्तिकारों से ही प्रतिमा की खरीदी कर रहे हैं। वहीं भगवान गणेश की मूर्तियों को समितियों द्वारा ले जाने का क्रम सुबह से ही बना हुआ है। हालांकि मौसम की मार से बचने अधिकांश  समितियां बीते एक-दो दिनों पूर्व ही प्रतिमाओं के ले जा चुके हैं।

गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शहर के महावीर चौक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सजी हुई है। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों के मूर्तिकारों के पास गणेश समितियों के पदाधिकारियों के अलावा लोगों की भीड़ उमडने लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है।  

 घर और ऑफिस के लिए शुभ मुहूर्त

मिली जानकारी के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व पर  भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापना करने लोग शुभ मुहूर्त की तैयारी में जुटे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि  घरों में श्रीगणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने सुबह 9.30 से 11 बजे व सुबह 11.25 से दोपहर 2 बजे तक शुभ मुहूर्त है। वहीं दुकान, कार्यालय और फैक्ट्रियों में प्रतिमा स्थापित करने के लिए सुबह 10 से 11.25 और दोपहर 12 से 1.20 तक शुभ मुहूर्त को लेकर लोग तैयारी कर रहे हैं।

 साज-सजावट की दुकानें तैयार

गणेश पर्व पर घरों में गणेश की प्रतिमा स्थापित करने जहां लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं साज-सजावट की दुकानें भी बाजार में सजकर तैयार हो गई है। दुकानों में साज-सजावट की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ रही है। इसके अलावा पूजन सामग्रियों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इधर बाजार क्षेत्र और मूर्तिकारों तथा गणेश प्रतिमा दुकानों में लोगों की भीड़ बढऩे से बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है।

 प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

गणेश पर्व को ध्यान में रखते एवं प्लास्टर आफ  पेरिस की प्रतिमा का निर्माण प्रतिबंधित किए जाने  नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर गत् दिनों नगर निगम की टीम ने शहर के गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मूर्तिकारों से प्रतिमा निर्माण के लिए मिट्टी का उपयोग करने समझाईस दी थी। निगम की टीम ने मानव मंदिर चौक, कृष्णा टॉकिज के सामने, हमालपारा सहित अन्य क्षेत्रों के गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मूर्तिकारों को  गणेश प्रतिमा निर्माण में प्लास्टर ऑफ  पेरिस का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए थे। गणेश प्रतिमा का निर्माण के लिए मिट्टी का उपयोग किया जाना है। यदि प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण करते पाया जाएगा तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news