राजनांदगांव

निर्माण कार्यों को समय-सीमा में करें पूर्ण
22-Sep-2023 4:22 PM
निर्माण कार्यों को समय-सीमा में करें पूर्ण

आयुक्त ने बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 सितंबर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने शुक्रवार को तकनीकी अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों एवं योजना के कार्यों के प्रगति की जानकारी लेकर कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि गणेश पर्व को देखते शहर में पेचवर्क के आलवा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

बैठक में आयुक्त श्री गुप्ता ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वार्डवार जानकारी लेकर समस्त निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप अभियंताओं से शहर के स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्य तथा नियमितीकरण के संबंध में जानकारी ली। उप  अभियंताओं ने जानकारी दी कि स्कूल मरम्मत अंतिम चरण में है। साथ ही नियमितीकरण कुछ शेष है। आयुक्त ने कहा कि दोनों कार्य सप्ताह के अंत तक पूर्ण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा, विधायक, सांसद निधि व अन्य योजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता देते जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की शासन को उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें, जिन कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेज पाए हैं, उसे तत्काल भेजना सुनिश्चित करें।

आयुक्त श्री गुप्ता ने सिटी बस संचालन एवं गौठान निर्माण के प्रगति के संबंध मे जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके ने बताया कि 20 सिटी बसों में 6 सिटी बस का संचालन हो रहा है, शेष सिटी बसो के मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। गौठानों में नवागांव, कन्हारपुरी में शेड लगाने का कार्य चालू है। आयुक्त ने कहा कि सिटी बस के लिये शासन से सम्पर्क कर प्रगति की जानकारी लें तथा गौठान निर्माण जल्द पूर्ण करे।

इसके अलावा एसटीपी की क्षमता बढ़ाने नाला निर्माण के लिए प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डो के लिये स्वीकृत निर्माण कार्य जिसकी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है,उसे शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए तथा मतदान केन्द्रों में रैप बनाने निरीक्षण कर कार्रवाई करें।  उन्होंने कहा कि डामरीकरण के लिए डब्लूएमएम कार्य जल्द प्रारंभ करें, ताकि बारिश पश्चात डामरीकरण किया जा सके। इसके अलावा गणेश पर्व में शहर के सडक़ों में पेंचवर्क करना सुनिश्चित करें, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करें। साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था भी पूर्ण करने कहा। बैठक में सहायक अभियंता एवं उप अभियंतागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news