राजनांदगांव

किसानों की समस्या को पूर्व विधायक जंघेल ने कलेक्टर के समक्ष रखा
22-Sep-2023 4:26 PM
किसानों की समस्या को पूर्व विधायक जंघेल ने कलेक्टर के समक्ष रखा

 फसल क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 सितंबर। पूर्व विधायक कोमल जंघेल की अगुवाई में किसानों ने कलेक्टर से मुलाकात कर फसल क्षतिपूर्ति के लिए ध्यानाकर्षण करते अपनी समस्या बताई।

खरबूजा फसल की क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान करने छुईखदान के किसानों ने कलेक्टर से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि ग्रीष्मकाल में अनेक गांव के किसानों ने खरबूजा फसल लगाए थे, लेकिन  अचानक अति वर्षा के कारण फसल नष्ट हो गए थे। जिससे  काफी  नुकसान हो गया था। जिसकी क्षतिपूर्ति की 6/4 की प्रकरण राजस्व विभाग और कृषि विभाग द्वारा रिपोर्ट बनाकर जिला कार्यालय प्रस्तुत किया गया था।

किसानों ने बताया कि नर्मदा, खैरानवापारा, संडी, जंगलपुर,  मानिकचोरी, ओटेबंद पंडरिया,  जोम आदि गांव के खरबूजा की फसल चौपट हुई थी, जो अभी तक किसानों को क्षतिपूर्ति राशि अप्राप्त है, जिसे शीघ्र प्रदान करने की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी। इस दौरान  पूर्व विधायक कोमल जंघेल,  नेतराम जंघेल, प्रकाश जंघेल, राजेंद्र शिवहरे, प्रेमलाल जंघेल रोशन जंघेल, धरमेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news