राजनांदगांव
24 को मन की बात का सीधा प्रसारण
22-Sep-2023 4:28 PM
राजनांदगांव, 22 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 सितंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि इस बार मन की बात का सीधा प्रसारण राजनांदगांव दक्षिण मंडल में होने जा रहा है। दिल्ली की टीम द्वारा यहां से सीधा प्रसारण कर बाकी चैनलों में दिखाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थिति रहेगी।