राजनांदगांव

छग गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष के भतीजे पर कातिलाना हमला
23-Sep-2023 12:42 PM
छग गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष के भतीजे पर कातिलाना हमला

नांदगांव के बक्शी स्कूल चौराहे पर बीती रात धारदार हथियार से गले पर वार, हालत चिंताजनक 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

राजनांदगांव, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव के सगे भतीजे पर बीती रात को स्थानीय गौरवपथ स्थित बक्शी स्कूल के पास धारदार हथियार से कातिलाना हमला होने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक के गले में गंभीर घाव बन गया है।

सत्तारूढ़ दल के एक प्रमुख  पद पर काबिज कांग्रेस नेता के भतीजे पर हुए हमले की घटना से पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर के बंगाली चाल के रहने वाले यशवंत यादव पर बीती रात लगभग 8.30 बजे अज्ञात युवक ने धारदार हथियार से प्राणघातक  हमला कर दिया। बक्शी स्कूल के नजदीक अचानक  चाकू से हमला करने से युवक लहुलुहान हो गया। घायल हालत में वह स्वयं मेडिकल कॉलेज में उपचारार्थ  हेतु पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि युवक के गले में गंभीर चोंटे हैं। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावर की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के पीछे आपसी रंजिश एक बड़ी वजह के रूप में सामने आई है। बसंतपुर पुलिस घायल युवक के बयान की प्रतीक्षा कर रही है। वहीं राज्य सरकार के अधीन गौसेवा आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर काबिज मन्ना यादव के भतीजे के साथ कातिलाना हमले की खबर से हड़कंप की स्थिति है। मन्ना यादव द्वारा घटना को लेकर राज्य सरकार को विस्तृत जानकारी दिए जाने की खबर है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news