राजनांदगांव

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया जश्न
23-Sep-2023 3:21 PM
भाजपा महिला मोर्चा  ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 सितंबर। जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से लोकसभा एवं राज्यसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन विधेयक) ऐतिहासिक बहुमत के साथ पारित किए जाने पर मानव मंदिर चौक पर जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते मोदी का आभार व्यक्त किया।

जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री देवकुमारी साहू ने बताया कि महिला आरक्षण को लेकर पिछले छह दशक से कांग्रेस और उसके द्वारा पोषित पार्टियॉ देश की आधी आबादी के साथ छल करते चली आ रही थी। महिला आरक्षण को लेकर अनेक बार राजनीति हुई, बिल संसद में प्रस्तुत भी किए गए, पारित भी किए गए, किन्तु उन्हें कानून का रूप नहीं दिया जा सका, किन्तु भाजपा की मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में ऐतिहासिक बहुमत के साथ पारित कराकर/संकल्प को प्रकट किया है।

महिला मोर्चा की इस आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू, महामंत्री पारूल जैन, पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, भेषबाई साहू, जमुना साहू, जागृति यदु, मधु बैद, एकता अग्रहरि, सविता बोस, जमुना साहू, पुष्पा गायकवाड, सरस्वती यादव, रेखा देवदास, पुष्पा उईके, शैल यादव, मुनेश्वरी साहू, सुधा पवार, निम्मी, अंजू, वीरेंद्र जैन, तरुण लहरवानी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news