रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 सितंबर। आईएएस की नौकरी छोडक़र भाजपा में आए कोंडागांव के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम के खिलाफ पुराने प्रकरणों को लेकर आरोप लगे हैं, और इसकी शिकायत प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं से की गई है। टेकाम, केशकाल से टिकट के दावेदार हैं। उनकी टिकट भी तकरीबन तय मानी जा रही है।
टेकाम विशेष सचिव स्तर के अफसर हैं। वो विधानसभा चुनाव से पहले कोंडागांव के कलेक्टर रह चुके हैं। अब जब राजनीति में आए हैं, तो पुराने प्रकरण को लेकर शिकवा शिकायतें हो रही है। उनके खिलाफ पिछले दिनों कोंडागांव में रैली भी निकल चुकी है।
मामला तीन साल पुराना है। बताया गया कि महिला स्व सहायता समूह मां दंतेश्वरी सहकारी बुनकर समिति से जुड़़ा है। आरोप है कि नक्सली पीडि़त परिवार व अन्य महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर तत्कालीन कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने मां दंतेश्वरी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित का गठन आनन फानन में किया गया।
नीलकंठ टेकाम ने सरस उपाध्याय नाम की एक महिला को इस समिति का चलाने व लेखा जोखा सहित अन्य कार्य हेतु नियुक्त किया गया था। मगर समिति के नाम से जारी राशि का गोलमाल किया गया। समिति के लोगों ने इस पूरे मामले की कोंडागांव कलेक्टर, और एसपी से शिकायत की गई है। बताया गया कि कई नेताओं ने टेकाम के खिलाफ शिकायत प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं से की है, और उन्हें टिकट नहीं देने का आग्रह किया गया है। हालांकि कई लोग इस प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। मगर चुनाव के चलते मामला तूल पकड़ रहा है।