रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गारंटी यात्रा निकाल कर दिल्ली और पंजाब की भांति छत्तीसगढ़ में भी जनहित ऐसी कार्य करने का संकल्प दोहराया है। तक पहुंचाई जा रही है। केजरीवाल की गारंटी यात्रा कटोरातालाब दुर्गा माता मंदिर से वाहन रैली के रूप में प्रस्थान हुई। पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि इस वाहन रैली में विशेष रूप से रायपुर पश्चिम से घोषित प्रत्याशी नंदन कुमार सिंह एवं रायपुर ग्रामीण से घोषित प्रत्याशी तरुण वैध खुली जीप में सवार थे।
वाहन रैली का चौक चौराहों में आतिशबाजी व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस रैली में प्रदेश संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, संतोष कुशवाहा, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, आर एस ठाकुर अधिवक्ता, एकांत अग्रवाल, किशोर सोनी, नरेंद्र ठाकुर, विनोद चंद्राकर, गोपाल शर्मा, रेखा अग्रवाल, विपिन चतुर्वेदी, राजेंद्र डागा, चित्रकांत अग्रवाल, एम एम हैदरी, मनीष सारथी, संजीव ढाबरे, महेंद्र बिसेन, रघुनाथ यादव महेश उपाध्याय, राजेंद्र डागा, रेवाराम देवांगन, संतोष शर्मा, के एस नायडू, अजीम खान, सुरेंद्र बिसेन, महेंद्र बिसेन, ललिता मांडले, श्री राम गुप्ता, आलोक जसाठी, नवनीत नंदे, परमानंद जांगड़े, कलावती मार्को, ज्योति तिवारी विजयलक्ष्मी तिवारी, शुभम तिवारी, उत्कर्ष ठाकुर, विशेष तिवारी, सहित सैकड़ो विधानसभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल थे।