रायपुर

दिल्ली में कहा जाता कि जहां भाजपा हारने वाली होती है वहां शाह को भेज दिया जाता है-तिवारी
20-Oct-2023 4:25 PM
दिल्ली में कहा जाता कि जहां भाजपा हारने वाली होती है वहां शाह को भेज दिया जाता है-तिवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अक्टूबर।
राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान  राज्यों में हार रही है। तेलंगाना की जनता ने मोदी को नकारा है। उन्हें न मोदी का मुखड़ा पसंद है न दुखड़ा। 

अमित शाह छत्तीसगढ़ आते है। और झूठ की राजनीति करते है। केबिनेट के फैसले में एनएमडीसी की जमीन को निजी हाथों में देने का निर्णय किया अब वे नगरनार के आदिवासियों को एमडीसी को निजी हाथों में न देने का दावा कर रहे है। कांग्रेस 23-24 का चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीत रही है। 5 राज्यों में से भाजपा हार रही है। वर्तमान में  छत्तीसगढ़ इसका बड़ा उदाहारण है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए भूपेश बड़ी चुनौती है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा घबरा रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान का सांसद होने के नाते  मैं बताना चाहूंगा की राजस्थान में गहलोत की सरकार फिर से जीत रही है। भाजपा के नेता हार के डर से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। दिल्ली की राजनीति में कहा जाता कि जहंा भाजपा हारने वाली होती है वहां शाह के भेज दिया जाता है। मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को 65 राष्ट्रीय पुरस्कार मोदी ने बघेल सरकार को दिया है। और आज किस मुंह से आप आरोप लगा रहे हो।

केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को ड्यू नही दिया । सीबीआई को भेज कर नेताओं को परेशान किया। कर्नाटक का चुनाव देश के लिए निर्णायक होता है। इंदिरा जी ने भी कर्नाटक में जीत हासिल की।

तिवारी ने कहा एक आर्गनाइजर ने लिखा मोदी का न लोगों को मुखड़ा पसंद आया ना दुखड़ा । मोदी अकेला  चुनाव नही जीता सकते। मोदी में जिस बेसरमी के साथ सीबीआई का दुरुपयोग किया है। जनता इसका जवाब  देगी।

तिवार ने बताया कि कांग्रेस ने 175 हजार करोड़ रु. हितग्राहियों के खाते में जमा किया। धान 26 सौ से अब 28 तक किया है। राजीव गांधी न्याय योजना का लाखों गरीब को लाभ पहुंचाया। बेरोजगारों को प्रति माह 25 सौ रूपए बेरोजगारी भत्ता देने के वादे को पूरा किया है। 44 लाख परिवारों को बिजली हाफ योजना का लाभ दिया।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने जो  विकास किया वो भाजपा नही कर पाई। मोदी राज में गुजरात में सरकारी स्कूल बंद पड़े है। मैं भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हुं, जो प्रदेश में आत्मानंद  स्कूल खोलकर शिक्षा को बढ़ाया है।

भाजपा कभी राम मंदिर बनाना नही चाहती थी। वो तो एटीएम की तरह यूज कर रही है। ये तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश था की मजबूरन उन्हें मंदीर बानना पड़ रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news