दुर्ग

भाजपा प्रत्याशी 27 को करेंगे सामूहिक नामांकन
25-Oct-2023 3:30 PM
भाजपा प्रत्याशी 27 को करेंगे सामूहिक नामांकन

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय करेंगे नामांकन रैली को संबोधित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के संयोजकत्व में आगामी 27 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दुर्ग संगठन जिला के समस्त विधानसभाओं के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया जाएगा, जिसकी रैली में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डॉ. सरोज पाण्डेय शामिल होंगे।  नामांकन रैली पश्चात 62- पाटन वि.स. प्रत्याशी विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण वि.स. प्रत्याशी ललित चंद्राकर, 64- दुर्ग शहर वि.स. प्रत्याशी गजेन्द्र यादव एवं 67- अहिवारा वि.स. प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चारों विधानसभाओं के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों उपस्थिति रहेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news