दुर्ग

शिवनाथ तट व तालाबों की सफाई में जुटा निगम अमला
25-Oct-2023 3:33 PM
शिवनाथ तट व तालाबों की सफाई में जुटा निगम अमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 अक्टूबर। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश के बाद स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग अमला टीम द्वारा दुर्गा पूजा के समापन के साथ ही प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद नगर निगम शिवनाथ नदी तट व तालाबों की सफाई में जुट गया है।

मंगलवार को सुबह से ही शिवनाथ नदी घाट समेत शहर के सभी तालाबो पर सफाई अभियान की शुरुआत नगर निगम की ओर से की गई। शहर क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का संरचनाओं को निकाला गया। देर रात तक शिवनाथ तट पर इन प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन तालाबों पर भी किया गया है। विशेष तौर पर नदी तट और तालाबों पर नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसके लिए शिवनदी तट में सफाई किया जा रहा है,जिससे प्रतिमाओं की संरचनाओं को निकाला जा रहा है।  इसके अलावा फूल, कपड़ा, प्लास्टिक, जिनका विसर्जन प्रतिमाओं के साथ किया गया है, उन्हें भी निकाला जा रहा है। नगर निगम की ओर से बताया गया कि शिव नदी एवं सभी तालाबो की सफाई का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने कहा कि शिवनाथ नदी तट और शहर के तालाबों से कचरा हटाने का कार्य एक दर्जन सफाई कर्मचारियों को सौंपा गया है। यह प्रक्रिया इस सप्ताह के अंत तक जारी रहेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news