दुर्ग

राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति दशहरा महोत्सव
27-Oct-2023 3:03 PM
राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति दशहरा महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति दुर्ग व्दारा रावण भाठा रविशंकर स्टेडियम विगत 59 वर्षों से लगातार दशहरा उत्सव रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन करते आ रही है। इस वर्ष भी 24 अक्टूबर को रावण दहन का कार्यक्रम अरूण वोरा सरंक्षक राष्ट्रीय पर्व उत्सव के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

रविशंकर स्टेडियम में शाम होते-होते पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच से भर चुका था नागरिक बाहर घुम-घुमकर दशहरा का आनंद ले रहे थे। कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी किया गया जो दर्शकों को मनमोह लिया।

श्री वोरा ने जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभाग को कार्यक्रम आयोजन व्यवस्था के लिये शुभकामना दी तथा जनता को दशहरा, रामनवमी की बधाई दी।

रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग रावण निर्माता आनंद तम्बोली, ध्वनि विस्तारक हेतु महेश बहादुर ठाकुर, लाईट व्यवस्था श्री शर्मा जी, बैण्ड पार्टी अमर केमे, अहंकारी पुतला के निर्माता कृष तम्बोली, खुशी तम्बोली को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम धीरज बाकलीवाल, राधेश्याम शर्मा, गया पटेल, आर.एन.वर्मा,संचालन समिति के नंदूमहोबिया, अनिल ताम्रकार, राजेन्द्र तम्बोली सहित रामलीला मण्डली के चन्द्रदीप ताम्रकार, मनोज ताम्रकार, अलताफ अहमद, संदीप वोरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news