रायपुर

असम के सीएम को नोटिस, रेणुका पर एफआईआर
27-Oct-2023 7:30 PM
असम के सीएम को नोटिस, रेणुका पर एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। कवर्धा में ‘अकबर’ वाले दिए गए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चुनाव आयोग ने  कारण बताओ नोटिस जारी किया है वहीं केन्द्रीय मंत्री और भरतपुर प्रत्याशी रेणुका सिंह पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं। शर्मा को  30 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नोटिस का जवाब देना होगा। कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

ये कहा था  हिमंत बिस्वा-कवर्धा  में एक रैली में  सरमा ने कहा था कि च्च्एक अकबर अगर एक जगह पर आता हैं तो वे सौ अकबर को बुला कर लाते हैं, ये बात भूलिए मत। इसलिए जितनी जल्दी हो सके उस अकबर को आप विदा कीजिए नहीं तो मां कौशल्या की यह भूमि अपवित्र हो जाएगी।

सरमा ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन काल में लव जिहाद ती शुरुआत हुई. आज छत्तीसगढ़ के आदिवासियों और हमारे असम जैसे राज्यों में आदिवासियों को हर दिन धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news