दुर्ग

कल कांग्रेस छोड़ निकले निगम के पूर्व सभापति अरोरा ने किया भाजपा प्रवेश
27-Oct-2023 7:38 PM
कल कांग्रेस छोड़ निकले निगम के पूर्व सभापति अरोरा ने किया भाजपा प्रवेश

 कहा- कांग्रेस में अपमान, मोदी ने सभी वर्ग का किया है सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 27 अक्टूबर।
भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली के बाद गंजमंडी दुर्ग में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की आमसभा में भिलाई के पूर्व सभापति व बैकुण्ठधाम के संस्थापक राजेंद्र सिंह अरोरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया है। 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के समक्ष भाजपा प्रत्याशियों प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विजय बघेल, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थामा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का सम्मान किया है। आज उनकी जनकल्याणकारी नीतियों का लोहा पूरा विश्व मानता है, इसी प्रकार भिलाई में विकास की जो इबारत प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने लिखी है, वह मील का पत्थर है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य बनकर जन सेवा का अवसर मिल रहा है।

गौरतलब हो कि साढ़े 4 दशक से कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजेंद्र सिंह अरोरा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। कल ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा और आज भाजपा प्रवेश कर लिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अरोरा का कांग्रेस छोडऩा इस क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news