रायपुर

प्रगति नगर, आदर्श नगर, अशोका रत्न नागरिकों ने ली मतदान की शपथ
31-Oct-2023 4:02 PM
प्रगति नगर, आदर्श नगर, अशोका रत्न नागरिकों ने ली मतदान की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अक्टूबर।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत  निगम के सभी 10 जोन की टीमें मतदान जागरूकता अभियान जारी रखे हुए हैं।इस क्रम में मंगलवार को जोन क्रमांक 3 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा नगर निगम के अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर  लोकेश चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियन्ता सुशील मोडेस्टस की उपस्थिति में जोन के तहत रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 के  तहत क्षेत्र के प्रगति नगर, आदर्श नगर, अशोका रत्न परिसर के रहवासी मतदाताओं में शत - प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने  विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में  शत- प्रतिशत मतदान की सामूहिक शपथ ली। 

जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, सफाई मित्र कर्मचारियों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में पहुंचकर  मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान जागरूकता अभियान प्रतिदिन कर रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news