दुर्ग

11 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, अब चुनाव मैदान में 104
01-Nov-2023 4:09 PM
11 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, अब चुनाव मैदान में 104

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 नवंबर।
जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त नामांकन फार्म की आज संविक्षा की गई इस दौरान 11अभ्यर्थियों का नामांकन विभिन्न अलग-अलग कारणों से निरस्त किए गए जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान कुल 115 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से अब चुनाव मैदान में रह गए 104अभ्यर्थी शेष रह गए हैं मैदान शेष बचे अभ्यर्थी में से जो नामांकन वापस लेना चाहते हैं वे 2 नवम्बर तक लिए  नामांकन वापस ले सकते हैं। 

भिलाई नगर में कुल 14 नामांकन दाखिल हुए इसमें एक अभ्यर्थी  हरिचंद ठाकुर ने कोंग्रेस से आवेदन किया था पार्टी का बी फार्म में उनका नाम नहीं होने की वजह से नामांकन खारिज हुआ। इसी प्रकार दुर्ग शहर से कुल 29 नामांकन दाखिल हुए इनमें सुरेश कुमार वर्मा का हस्ताक्षर  नहीं होने तथा फार्म अपूर्ण था उन्हें शपथ पत्र प्रस्तुत करने समय भी दिया गया मगर निर्धारित समय में भी वे प्रस्तुत नहीं कर पाए इस कारण से नामांकन निरस्त किया गया  तथा जसमीत सिंह ने गैर मान्यता प्राप्त पार्टी  के प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया था मगर उनके पूरे 10प्रस्तावक में से 1 दुर्ग शहर की बजाय दुर्ग ग्रामीण विधान सभा से होने की वजह से नामांकन निरस्त हुआ। दुर्ग ग्रामीण से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए। इसमें 1 लक्ष्मी वर्मा जो कि आम आदमी पार्टी से आवेदन की थी पार्टी का बी फार्म नहीं होने से उनका नामांकन निरस्त किया गया। वैशाली नगर से कुल 21 नामांकन दाखिल हुए इसमें करीम अली खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा गणेश कुमार हिमांशु भारतीय जनता पार्टी से आवेदन किया था पार्टी का बी फार्म नहीं होने के कारण उनका आवेदन खारिज हुआ। अहिवारा से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए इसमें 5 नामांकन खारिज हुए। इनमें ऋषि टंडन जनता कांग्रेय, ओनी कुमार महिलांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राजन कुठैल कांग्रेस, संतोष कुमार बंजारे बसपा एवं अमर दास नारंगे शिवसेना पार्टी का बी फार्म नहीं होने तथा निर्दलीय के हिसाब से निर्धारित 10 प्रस्तावक नहीं होने के कारण उनका नामांकन खारिज किया गया । पाटन से एक भी अभ्यर्थी का नामांकन खारिज नहीं हुआ यहां अजय चंद्राकर ने आप पार्टी प्रत्याशी व निर्दलीय दोनों के रूप में आवेदन किया था पार्टी का बी फार्म नहीं मिलने से अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है

संविक्षा पश्चात शेष रह गए अभ्यर्थियों के विधान सभावार स्थिति
पाटन विस - अजय चंद्राकर निर्दलीय , अमित जोगी जनता कांग्रेस छग जे, अमित हिरवानी आप, भूपेश बघेल कांग्रेस, विजय बघेल सांसद भाजपा, केपी खाण्डे गण सुरक्षा पार्टी, मधुकांत साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, राजेन्द्र बघेल छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, रामचंद जांगड़े राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, बीएस रावटे हमर राज पार्टी, संदीप पाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, उमेश सोनवानी नि, गजानंद जांगड़े नि, रामचरण यादव नि, रामरतन साहू नि, विजय बघेल नि, सच्चीदानंद कौशिक नि, संतोष मारकंडे नि, हैदरभाटी नि दुर्ग ग्रामीण विस - ईश्वर निषाद बसपा, ढालेश साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, ताम्रध्वज साहू कांग्रेस, ललित चंद्राकर भाजपा, संजीत विश्वकर्मा आप, कमलेश यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, कामेश्वर साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, गिरेन्द्र खाण्डे गण सुरक्षा पार्टी, जुगल प्रसाद जोशी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, राधेश्याम सोरी आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया , द्वारिका बारले नि, नारद साहू नि, बिमला ठाकुर नि, मनोज गायकवाड़ नि, लक्ष्मी साहू निर्दलीय, दुर्ग शहर विस - अरुण वोरा कांग्रेस, गजेन्द्र यादव भाजपा, संजय दुबे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, अजरा खान सपा, अशोक ताम्रकार शक्ति सेना, आत्मा राम साहू सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्यूनिस्ट, ध्रुव सोनी छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, पारसमणी चंदेल आजाद जनता पार्टी, पंकज कुमार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, मनहरण सिंह छेदईया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रऊफ खान छग स्वाभिमान मंच, राकेश साहू न्याय धर्मसभा, वर्षरितु यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, अजय साहू नि, अनूप पाण्डेय नि, अरुण जोशी नि, इन्द्राणी बाई साहू नि, कांशीराम कुर्रे नि, नारायण प्रसाद यादव नि, बाल किशन साहू नि, बंटी चौरे नि, भारत भूषण सिन्हा नि, लक्ष्मी साहू नि, विनोद सेन नि, साजिद बेग नि, सुनील बंजारे नि, सूर्य नारायण शर्मा। 

भिलाई नगर विस - जहीर खान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, देवेन्द्र यादव कांग्रेस, नादिया भूषण बसपा, प्रेम प्रकाश पाण्डेय भाजपा, उमा पाण्डे इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, आरएस नायडू भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, पुष्पा मैरिसा आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया , राम मनोहर अग्रवाल न्याय धर्म सभा, रितुराज वर्मा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, धर्मेन्द्र नि, मो नसीम नि, महेन्द्र बंजारे नि, शत्रुहन प्रसाद नि.वैशाली नगर विस - दिनेश कुमार बसपा, डॉ दिवाकर भारती जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, मुकेश चंद्राकर कांग्रेस, रिकेश सेन भाजपा, अजहर अली रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अंजू सोनी न्याय धर्मसभा, जयप्रकाश प्रसाद इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, योगेश साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, शंकर लाल साहू छग स्वाभिमान मंच, सुबेदार सिंह सपा, हरेन्द्र प्रसाद शाह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी , हेमंत केसरिया हमर राज पार्टी, संगीता केतन शाह नि, पंडित जी अशोक कुमार नि, छोटेलाल चौधरी नि, इंजीनियर जयप्रकाश यादव नि, जीवन बंजारे नि, नितेश कुमार गेण्ड्रे नि, बशिष्ट नारायण मिश्रा।

अहिवारा विस - इंदर लाल लहरे बसपा, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भाजपा, निर्मल कोसरे कांग्रेस, रीति देहालहरा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, अरुण गंधर्व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, बालेश्वरी गंधर्व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी , शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना भारत देश, संतोष जांगड़े इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, आशिष मांडले नि, रामप्रसाद घृतलहरे नि, संतोष कुमार जोशी नि ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news