दुर्ग

आर ललवेना होंगे दुर्ग शहर निर्वाचन प्रेक्षक
02-Nov-2023 4:18 PM
आर ललवेना होंगे दुर्ग शहर निर्वाचन प्रेक्षक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैै। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक  नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 7587016628 है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक  आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, जिनका मो. 7587016629 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, जिनसे मो. 7587016630 पर संपर्क किए जा सकते हैं विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 7587016631 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक सुवेन्दु कानुनगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, जो मो. 7587016632 पर उपलब्ध रहेंगे है।

 इसके अलावा व्यय प्रेक्षक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए  सुकुमार सरकार (आईआरएस) मोबाईल नंबर 7587016635 है।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के लिए  तारिक मबूद (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे, इनका मोबाईल नं. 7587016636 है। पुलिस प्रेक्षक डॉ. बी. नवीन कुमार (आईपीएस) होंगे, मो. 7587016634 है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आम जनता उक्त नंबर पर निर्वाचन प्रेक्षकों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news