दुर्ग

दुर्ग:11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान से हटे
03-Nov-2023 3:42 PM
दुर्ग:11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान से हटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 नवंबर। जिले में नाम वापसी के अंतिम दिन आज 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान से हट गए उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लिया अपना नामांकन वापस ले लिया इसके पश्चात अब जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 93 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष रह गए।

कुल 115 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किए थे। इनमें संविक्षा के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से 11अभ्यर्थियों का नामांकन विभिन्न अलग अलग कारणों से निरस्त हो गए इसके बाद चुनाव मैदान 104अभ्यर्थी शेष रह गए थे इन अभ्यर्थियों में से 11 के नामांकन वापस ले लेने बाद शेष रह गए 93 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया।

इन्होंने ने लिया अपना नामांकन वापस

आज नामांकन वापस लेने वालो में पाटन से निर्दलीय प्रत्याशी विजय बघेल, हैदर भाटी सच्चीदानंद  कौशिक, दुर्ग ग्रामीण लक्ष्मी साहू निर्दलीय, वैशाली नगर हमर राज पार्टी के हेमंत केसरिया , निर्दलीय प्रत्याशी बशिष्ट नारायण मिश्रा , छोटेलाल चौधरी , दुर्ग शहर रऊफ खान छग स्वाभिमान मच , विनोद सेन निर्दलीय, लक्ष्मी साहू निर्दलीय एवं अहिवारा विधानसभा से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बालेश्वरी गंधर्व शामिल है वहीं भिलाई नगर से 13 में से एक भी अभ्यर्थी ने नामांकन वापस नहीं किया

 विधान सभावार चुनाव मैदान में डटे अभ्यर्थियों के नाम

पाटन विस - अजय चंद्राकर निर्दलीय , अमित जोगी जनता कांग्रेस छग जे, अमित हिरवानी आप, भूपेश बघेल कांग्रेस, विजय बघेल सांसद भाजपा, केपी खाण्डे गण सुरक्षा पार्टी, मधुकांत साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, राजेन्द्र बघेल छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, रामचंद जांगड़े राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, बीएस रावटे हमर राज पार्टी, संदीप पाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, उमेश सोनवानी नि, गजानंद जांगड़े नि, रामचरण यादव नि, रामरतन साहू नि,  संतोष मारकंडे नि।

दुर्ग ग्रामीण विस - ईश्वर निषाद बसपा, ढालेश साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, ताम्रध्वज साहू कांग्रेस, ललित चंद्राकर भाजपा, संजीत विश्वकर्मा आप, कमलेश यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, कामेश्वर साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, गिरेन्द्र खाण्डे गण सुरक्षा पार्टी, जुगल प्रसाद जोशी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, राधेश्याम सोरी आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया , द्वारिका बारले नि, नारद साहू नि, बिमला ठाकुर नि, मनोज गायकवाड़ नि।

दुर्ग शहर विस - अरुण वोरा कांग्रेस, गजेन्द्र यादव भाजपा, संजय दुबे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, अजरा खान सपा, अशोक ताम्रकार शक्ति सेना, आत्मा राम साहू सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्यूनिस्ट, ध्रुव सोनी छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, पारसमणी चंदेल आजाद जनता पार्टी, पंकज कुमार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, मनहरण सिंह छेदईया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, राकेश साहू न्याय धर्मसभा, वर्षरितु यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, अजय साहू नि, अनूप पाण्डेय नि, अरुण जोशी नि, इन्द्राणी बाई साहू नि, कांशीराम कुर्रे नि, नारायण प्रसाद यादव नि, बाल किशन साहू नि, बंटी चौरे नि, भारत भूषण सिन्हा नि,साजिद बेग नि, सुनील बंजारे नि, सूर्य नारायण शर्मा नि।

भिलाई नगर विस - जहीर खान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, देवेन्द्र यादव कांग्रेस, नादिया भूषण बसपा, प्रेम प्रकाश पाण्डेय भाजपा, उमा पाण्डे इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, आरएस नायडू भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, पुष्पा मैरिसा आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया , राम मनोहर अग्रवाल न्याय धर्म सभा, रितुराज वर्मा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, धर्मेन्द्र नि, मो नसीम नि, महेन्द्र बंजारे नि, शत्रुहन प्रसाद

वैशाली नगर विस - दिनेश कुमार बसपा, डॉ दिवाकर भारती जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, मुकेश चंद्राकर कांग्रेस, रिकेश सेन भाजपा, अजहर अली रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अंजू सोनी न्याय धर्मसभा, जयप्रकाश प्रसाद इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, योगेश साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, शंकर लाल साहू छग स्वाभिमान मंच, सुबेदार सिंह सपा, हरेन्द्र प्रसाद शाह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी , संगीता केतन शाह नि, पंडित जी अशोक कुमार नि, इंजीनियर जयप्रकाश यादव नि, जीवन बंजारे नि, नितेश कुमार गेण्ड्रे नि।

अहिवारा विस - इंदर लाल लहरे बसपा, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भाजपा, निर्मल कोसरे कांग्रेस, रीति देहालहरा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, अरुण गंधर्व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना भारत देश, संतोष जांगड़े इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, आशिष मांडले नि, रामप्रसाद घृतलहरे नि, संतोष कुमार जोशी निर्दलीय ।

विधानसभा में मतदान के लिए 2 -2 बैलेट यूनिट की जरूरत

नामांकन वापसी के बाद जो स्थिति बन रही है इसके अनुसार जिले के तीन विधान सभा क्षेत्रों में मतदान के लिए  2 -2 बैलेट यूनिट की जरूरत पड़ेगी जानकारी के मुताबिक एक बैलेट यूनिट में 16 बटन होता है जिले के वैशाली नगर एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र में नाम वापसी के बाद16 -16 अभ्यर्थी है ऐसी स्थिति में इन दोनों विधान सभा में सिर्फ नोटा के लिए एक -एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट की जरूरत पड़ेगी नहीं दुर्ग वा शहर में कुल24 अभ्यर्थी मैदान में है इसलिए यहां भी मतदान के लिए 2 -2 बैलेट यूनिट लगेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news