दुर्ग

कारों में टक्कर, दंपत्ति की मौत, 2 जख्मी
14-Nov-2023 12:59 PM
कारों में टक्कर, दंपत्ति की मौत, 2 जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर।
नंदिनी थाना अंतर्गत दुर्ग-धमधा मार्ग पर ग्राम मेड़ेसरा के बाद सोमवार की दोपहर सडक़ हादसा हुआ। दो कार में टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार दंपत्ति की मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एयरबैग नहीं खुलने की वजह से दंपत्ति की हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में अन्य गाड़ी में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक यमुना तिवारी और सुषमा तिवारी बताए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे मृतक यमुना तिवारी अपनी पत्नी सुषमा के साथ कार सीजी 07 एके 9134 से धमधा की ओर जा रहे थे। घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही कार सीजी25 एल 8240 से टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबर्दस्त थी कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दंपत्ति ने कार में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी गाड़ी के घायलों को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बारे में पतासाजी कर रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news