दुर्ग

छठ का ये महापर्व आपके जीवन में लाये खुशहाली-सरोज पाण्डेय
19-Nov-2023 2:55 PM
छठ का ये महापर्व आपके जीवन में लाये खुशहाली-सरोज पाण्डेय

दुर्ग, 19 नवंबर। महापर्व छठ पूजा का आरंभ हो गया है । चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा की सभी तैयारियों में लोग लग गए हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज  पाण्डेय ने दुर्ग सहित प्रदेश की जनता को छठ महापर्व की शुभकामनाएॅदेते हुये कहा कि छठ महापर्व सूर्यउपासना का सबसे बड़ा त्यौहार होता है मुख्य रुप से यह पर्व सूर्य उपासना के लिए किया जाता है ताकि पूरे परिवार पर उनका आर्शीवाद बना रहे। और सभी की मनोकामनाएॅ पूरी हो।  मान्यता है कि छठ का उपवास संतान प्रा्रप्ति की माना, संतान की कुशलता सुख समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा इस दिन महापर्व छठ पूजा की शुरुआत सूर्य देवे और छठी मैया के स्मरण से करने के साथ ही दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएॅ देते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने समस्त शहरवासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news