रायपुर

20 के बाद ठंड और बढ़ेगी
19-Nov-2023 3:19 PM
20 के बाद ठंड और बढ़ेगी

रायपुर, 19 नवंबर। पश्चिम दिशा से एक विक्षोभ के  19 नवंबर को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके अग्रभाग में नमी की मात्रा का बढ़ाना संभावित है। नमी बढऩे कारण प्रदेश में हल्के बादल रह सकते हैं। और  न्यूनतम तापमान में  20 नवंबर तक वृद्धि संभावित है। अधिकतम तापमान में प्रदेश में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

इससे पहले आईएमडी की ओर से शनिवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा गया है त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर (चक्रवाती तूफान मिधिली के बाद) बना गहरा दबाव क्षेत्र कमजोर होकर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह अगरतला से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और सिलचर से 160 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में स्थित है। यह अगले छह घंटे के दौरान दक्षिण असम और उससे सटे मिजोरम-त्रिपुरा के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। बढ़ती ठंड के साथ गरम कपड़ों का बाजार भी राजधानी में सज चुका है। नई रेंज के साथ आकर्षक ऊनी कपड़े उपलब्ध हैं जो मोलभाव के साथ 20 फीसदी छूट के साथ बिक रहे हैँ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news