दुर्ग

मतगणना के लिए प्रथम रेण्डमाईजेशन
24-Nov-2023 3:09 PM
मतगणना के लिए प्रथम रेण्डमाईजेशन

दुर्ग, 24 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 22 नवंबर 2023 को वि.स. क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग की उपस्थिति में जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना दल के प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अश्वनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतगणना दल गठन एवं एल.बी.सिंह जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दुर्ग एवं सहायक नोडल अधिकारी मतगणना उपस्थित रहें। मतगणना कार्य हेतु कुल 630 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 130 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 130 कर्मचारी गणना सहायक एवं 130 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 48 कर्मचारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 48 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 48 कर्मचारी गणना सहायक 1, 48 कर्मचारी गणना सहायक 2 एवं 48 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रशिक्षण

दुर्ग, 24 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु ईटीपीबी प्रो-काउंटिंग एण्ड एनकोर एन्ट्री के संबंध में 24 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे के मध्य भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे ने सर्व रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी, पोस्टल बैलेट और सहायक प्रोग्रामर को उक्त प्रशिक्षण में अपने तकनीकी स्टाफ के साथ उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने कहा है।

दुर्ग जिले के लिए नोडल अफसर नियुक्त

दुर्ग, 24 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आकस्मिक आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में एयर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। एम्बुलेंस के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर बी.सी.साहू मो.न. 9425204172 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम/प्रोटोकाल) मो.न. 9340032009, 9479191005 की नियुक्ति की गई है। दुर्ग जिले के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविन्द कुमार एक्का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से

दुर्ग, 24 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 3 दिसम्बर 2023 को प्रात: 7 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर तथा एक गणना सहायक होंगे। डाकमत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा है। दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाइल प्रतिबंधित है तथा मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास की अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news