दुर्ग

दो दिनों में मनरेगा के कार्यों में बढ़ गए साढ़े 5 हजार मजदूर
24-Nov-2023 3:18 PM
दो दिनों में मनरेगा के कार्यों में बढ़ गए साढ़े 5 हजार मजदूर

जिले के 255 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 नवंबर।
जिले में दो दिनों में मनरेगा के कार्यों में कार्यरत मजदूरों की संख्या 5 हजार 584 बढ़ गई। दो दिनों पूर्व तक जिले मात्र 16 ग्राम पंचायतों मनरेगा के कार्य चल रहे थे। इसे लेकर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत सीईओ ने जिन ग्राम पंचायतों मनरेगा के जो काम स्वीकृत है, उसे चालू करने निर्देशित किया। नतीजन आज की तारीख जिले के 255 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम शुरू हो गए है, मगर इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य जोरों से चल रहा इसकी वजह से मनरेगा के जो कार्य चल रहे हैं। इसमें मजदूरों का टोटा बना हुआ है। 

गौरतलब की दो दिनों पूर्व तक जिले के 304 में से मात्र 16 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत छिटपुट कार्य चल रहे थे मनरेगा के तहत चल रहे इन कार्यों में मात्र 150 मजदूरों को रोजगार मिल पा रहा था। मगर अन्य ग्राम पंचायतों में भी काम शुरू होने अब 5734 मजदूरों को मनरेगा से रोजगार मिल रहा है, वहीं कुल मस्टर रोल 34 से बढक़र 1663 जनरेट किए जा चुके है। इनमें जारी किए गए 1420 मस्टर रोल पर कार्य चल रहे हैं।

बताया जाता है कि इतना अधिक मस्टर रोल जनरेट होने के बाद भी कृषि कार्य में ग्रामीण मजदूरों की व्यस्त होने के कारण मनरेगा के कार्यों में अपेक्षित मजदूर नहीं बढ़ पा रहे हैं। जिले धमधा जनपद पंचायत क्षेत्र के 119 में से 99 ग्राम पंचायतों में काम चल रहे हैं इनमें 2145 मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। इसी प्रकार पाटन जनपद पंचायत क्षेत्र के 112 में से 93 ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों में 2014मजदूरों को रोजगार मुहैया हो रहा है, जबकि दुर्ग के 73 में से 63 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य चल रहे कार्यों में 1557 ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। 

जिले ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने बड़ी संख्या में अमृत सरोवर जोर्णोद्वार, कच्ची नाली, तटबंध निर्माण, तालाब गहरीकरण, नाला पुनरोद्वार, निजी डबरी निर्माण, निजी भूमि सुधार, सार्वजनिक डबरी निर्माण, सडक़ निर्माण, वृक्षारोपण सहित विभिन्न प्रकार के रोजगार मूलक सैकड़ों काम मंजूर किए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पश्चात इन कार्यों को शुरू किया जा रहा है। इनमें धान कटाई का कार्य पूरा होने के बाद गति आने की संभावना है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news