दुर्ग

भाजपा प्रत्याशी व चुनाव संचालक आभार-धन्यवाद देने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे
25-Nov-2023 6:59 PM
भाजपा प्रत्याशी व चुनाव संचालक आभार-धन्यवाद देने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 25 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उतई मंडल अंजोरा मंडल के विभिन्न गावों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर मंडलों में बैठक लेकर  चुनाव मं काम करने व मार्गदर्शन देने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर देवतुल्य कार्यकर्तागणों और स्वजनों से मुलाकात कर चुनाव में अपना पुरजोर समर्थन व परिश्रम देने हेतु सबका धन्यवाद ज्ञापित व आभार व्यक्त  किया।

चंद्राकार ने ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में हुए हमले में घायल ठाकुर राम यादव और उनके पिता रोहित राम यादव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना, साथ ही उनके पुत्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की उनके साथ चुनाव संचालक प्रितपाल बेलचंदन साहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी भी साथ थे। अंजोरा मंडल कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर चुनाव में मिले समर्थन व प्रचार में की गई मेहनत के लिए सहृदय आभार, धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर डॉ. नरेन्द्र निषाद ने भाजपा में प्रवेश किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news