रायपुर

ठंड: जिलों में शीतलहर के हालात बनने के आसार
19-Dec-2023 2:46 PM
ठंड: जिलों में शीतलहर के हालात बनने के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 दिसंबर।
ठंडी हवाओं के आने के कारण सुबह के साथ ही दोपहर, रात में भी ठिठुरन बढऩे लगी है। शहर में लोग ठंड से बचने स्कार्फ, और स्वेटर का सहारा ले रहे है। बीते कुछ दिनों से राजधानी में ठंड से लोग अलाव का सहारा ले रहे है। वहीं रायपुर क अलावा प्रदेश भर में ठंड का कहर जारी है। इसका असर शहर के बजारों मेें भी दिख रहा है। शाम होते ही ठिठुरन बढऩे से व्यवयी अपनी  दुकाने जल्द बंद कर रहें है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, और वहां शीतलहर के हालात बन गए है।

इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी शीतलहर के हालात बनते जा रहे है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में ठिठुरन और बढऩे वाली है तथा न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और ठंडी हवाओं के आने के कारण ठिठुरन में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक ठंड और ज्यादा बढऩे वाली है। सुबह-सुबह तो कुछ क्षेत्रों में कोहरे का असर भी पडऩे लगा है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी अच्छी रहेगी। ठंड बढऩे से कुछ क्षेत्रों में अलाव तापते भी लोगों को देखा जा सकता है। इन दिनों ठंड बढऩे से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढऩे लगी है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जबरदस्त कारोबार की उम्मीद बनी हुई है।

बढ़ती ठंड से ऊनी कपड़ों का बाजार चमका
प्रदेश में कड़ाके की ठंड पडऩे के बाद अब ऊनी कपड़ों के बाजार में फिर से रौनक आने लगी है। ठंड से बचने लोग ऊनी कपडों का सहारा ले रहे है। शहर में सडक़  किनारे लगे स्टालों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में ऊनी और फैंसी कपड़ों की मांग बढ़ी है। इस बार अच्छी आमदनी होने की संभावना जताई जा रही है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news