महासमुन्द

सुशासन दिवस पर किसानों को 2 साल का बोनस
26-Dec-2023 2:43 PM
सुशासन दिवस पर किसानों को 2 साल का बोनस

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 26 दिसम्बर।  कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात श्याम बिहारी जायसवाल का मनेन्द्रगढ़ में गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम वे चैनपुर स्थित मंडी प्रांगण पहुंचे जहां एमसीबी कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने उनका स्वागत किया वहीं जिले के सभी विभागों केविभागाध्यक्षों के द्वारा भी कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय सुशासन दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 दो वर्षों का धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना अन्र्तगत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के तत्कालिक 10 समितियों में क्रय किए गए धान के विरूद्ध धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान वर्ष 2014-15 के लिए 3 हजार 364 कृषकों की बोनस राशि 4 करोड़ 81 लाख रूपए एवं 2015-16 में 1 हजार 315 किसानों की बोनस राशि 1 करोड़ 74 लाख रूपए इस प्रकार कुल 4 हजार 679 किसानों के बैंक खाते में कुल 6 करोड़ 45 लाख रूप्ए अंतरित किए गए का प्रमाण पत्र किसानों को दिया गया। इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर सीएस पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम अभिलाषा पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा सहित जिले के समस्त जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन किसानों को मिला बोनस

एमसीबी के जिन किसानों को बोनस राशि दी गई उनमें अताउल्लाह ग्राम सिरौली को 308.40 क्विंटल धान का 92 हजार 520 रूपए, लालपुर के कौशल को 117.20 क्विंटल धान का 35 हजार 160 रूपए, इसी प्रकार पिपरिया के छत्रपति को 39 हजार 240 रूपए, लालपुर के जीतेंद्र 62 हजार 400 रूपए, भलौर ग्राम के संतोष 8 हजार 640 रूपए, विष्णु प्रसाद पिपरिया को 13 हजार 800 रूपए, भलौर के ही रामसुभग 40 हजार 920 रूपए, मदन मोहन शंकरपुर 33 हजार 120 रूपए, बुंदेली के विजय बहादुर 16 हजार 800 रूपए एवं बुंदेली के ही चरकूराम को 35 हजार 400 रूपए, डंगौरा ग्राम पंचायत के कृषक भारत सिंह 8 हजार 640 रूपए, कठोतिया के ठाकुर दयाल को 13 हजार 560 और रंजु देवी को 5 हजार 880 रूपए तथा गुलाब नबी खरबैना को 21 हजार 840 रूपए के बोनस का प्रमाण पत्र दिया गया। इस तरह कुल 3 लाख 78 हजार 240 रूपए का बोनस उपरोक्त किसानों के खातें में राज्य शासन द्वारा जमा कराया जा चुका है, जिसका प्रमाण पत्रसुशासन दिवस कार्यक्र अवसर पर नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा दियागया।

जिले में अब तक साढ़े 3 हजार से अधिक किसानों ने बेचे धान

वर्तमान में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 14 समितियों के 24 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से कुल 18 हजार 171 पंजीकृत किसानों से लगभग 8 लाख 55 हजार 890 क्विंटल धान क्रय किया जाना है। अभी तक जिले में 3 हजार 540 किसानों से 1 लाख 80 हजार 642 क्विंटल धान क्रय की जा चुकी है। इसके पश्चात सुशासन दिवस जनता को संबोधित किया।

वहीं विकसितभारत संकल्प यात्रा के तहत उज्जवला योजना एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों को दियागया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उपस्थित लोगों कोभारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news