महासमुन्द

‘हैं तैयार हम’ महारैली में शामिल होंगे महासमुंद जिले के कांग्रेसी
27-Dec-2023 2:55 PM
‘हैं तैयार हम’ महारैली में शामिल होंगे महासमुंद जिले के कांग्रेसी

महासमुंद, 27 दिसंबर। महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा नागपुर में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण आयोजन ‘हैं तैयार हम’ महारैली के विषय में जानकारी दी है कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को हुई थी। कांग्रेस ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाकर लोगों के लिए कार्य किया। वहीं 2014 से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस विपक्ष में आई और विपक्ष में रहकर भी लगातार लोगों के हित में सडक़ से लेकर संसद तक लड़ाई लडऩे का काम किया। 

28 दिसम्बर 2023 को कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी नागपुर में एक विशाल महारैली हंै तैयार हम आयोजित कर रही है। जिसमें देश भर के लोग शामिल होंगे और देश के लोगों की प्रमुख समस्या बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में चूक, संवैधानिक संस्था की स्वायत्तता पर हमला जैसे अनेक मामलों को उठाने का काम करेंगे। उक्त आयोजन में शामिल होने की अपील कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने जिले के कांग्रेसजनों तथा आम नागरिकों से की है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news