महासमुन्द

कर्मचारियों ने किया विधायक का अभिनंदन
28-Dec-2023 3:51 PM
कर्मचारियों ने किया विधायक का अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 दिसंबर।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा नव निर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से सौजन्य भेंट करते हुये अभिनंदन किया गया। 
अभिनंदन करते हुये जिला संयोजक टेकराम सेन ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार से कर्मचारी अधिकारियों को बड़ी अपेक्षाएं है। उन्होंने कहा कि हम किसानों को दी गई दो वर्षों के बकाया बोनस का स्वागत करते हैं क्योंकि हम सभी किसान पुत्र हैं। इसी प्रकार कमचारी अधिकारियों का गत 4 वर्षों का डीए एरियर्स लंबित है एवं वर्तमान में 4 प्रतिशत डीए निर्वाचन के पश्चात भी आदेश जारी नहीं हुआ है। प्रदेश के कर्मचारियों को कभी महंगाई भत्ता के लिये हाथ फैलाना न पड़े ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिये।

इसी तारतम्य में फेडरेशन के मार्गदर्शक प्रमोद तिवारी एवं सह संयोजक रेखराज शर्मा ने कर्मचारी अधिकारियों की ओर से शुभकामनाएं देते हुये कहा कि कर्मचारी अधिकारी शासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलते हुये राष्ट्र की प्रगति में अपना सर्वस्व प्रदान करता है। अत:कर्मचारियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिये। फेडरेशन का अभिनंदन स्वीकार करते हुये विधायक ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों के प्रति आभार माना। उन्होंने कहा कि यदि योगेश्वर राजू सिन्हा से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुझे कोई बनाया है तो कर्मचारी अधिकारियों के आशीर्वाद ने बताया है। मैं सतत आपकी समस्याओं पर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ठ कराता रहूंगा।  भारती गोस्वामी प्रदेश मंत्री छग शिक्षक संघ,रिखीराम साहू राज्य कर्मचारी संघ, अशोक गिरि गोस्वामी पेंशन कल्याण संघ, शिव साहू, ओमनारायण शर्मा, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रमोद कन्नौजे व्याख्याता संघ, सिराज बक्स, ईश्वर चंद्राकर,अजय बंजारे प्रदेश सहायक शिक्षक फेडरेशन, राजेश शर्मा, रामकुमार साहू छग शिक्षक संघ, चेतन दीवान, दिलीप तिवारी, मुकेश नामदेव, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, शिव साहू, चन्द्रभान साहू पटवारी संघ, नितेश श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक संघ, दीपक तिवारी स्वास्थ्य मैदानी कार्यकर्ता संघ, संदीप तिवारी, लिपिक वर्ग, कृपाराम सागर,अपाक्स, कमल यादव वन कर्मचारी संघ, होरी साहू, अनिल कोसरिया, राधेश्याम सोनी, आत्माराम साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से ओमनारायण शर्मा, ईश्वर चंद्राकर ने ने दी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news