महासमुन्द

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की आभार रैली, जगह-जगह स्वागत
29-Dec-2023 3:19 PM
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की आभार रैली, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसंबर।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की आभार रैली के दौरान नदी मोड़ से लेकर जिला भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह  स्वागत किया गया। 
स्वागत रैली नदी मोड़ से दोपहर में प्रारंभ हुई। जहां भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों और नागरिकों ने बाजे-गाजे और भव्य आतिशबाजी, पुष्पवर्षा कर श्री सिन्हा का स्वागत किया। रैली में खुली जीप में विधायक के साथ पूर्व राज्य मंत्री पूनम चन्द्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली, ग्रामीण अध्यक्ष श्याम साकरकर,पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल आभार व्यक्त कर रहे थे।

युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बाइक रैली के साथ बढऩे पर बेलसोंडा में सरपंच भामिनी चन्द्राकर के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया। रैली का खरोरा त्रिमूर्ति कॉलोनी, चीमा ट्रांसपोर्ट, एलआईसी ऑफिस, तिवारी बिल्डिंग, विनोद मेडिकल, बिठोबा टॉकीज, सुमीत सेल, अंबेडकर चौक,बग्गा स्टोर्स, स्वामी चौक,नेहरू चौक,पालिका,जनपद, कचहरी चौक, किलकारी गार्डन, बरोंडा चौक, शास्त्री चौक और भाजपा कार्यालय पहुंचने तक जगह-जगह अभिनंदन किया गया। 

शहर में जगह-जगह बनाये गये स्वागत मंच के माध्यम से विधायक श्री सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला भाजपा कार्यालय में रैली के पहुंचने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं और जनता की जीत बताते हुए क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, जिला मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, बूथ समिति सदस्यों सहित सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। 

रैली में प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, चुनाव संचालक संदीप दीवान, जिलामंत्री निरंजना शर्मा, प्रशांत शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू सहित भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ एवं बूथ समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news