रायपुर

राज्य में अब तक 70 लाख टन धान खरीदी
02-Jan-2024 8:04 PM
राज्य में अब तक 70 लाख टन धान खरीदी

रायपुर, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार की संकल्प पत्र के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 70 लाख मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। धान के एवज में किसानों को 16 हजार करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को राज्य में लागू किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया गया है। मार्कफेड की प्रबंध संचालक सुश्री इफ्फत आरा और महाप्रधंक दिलीप जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा।  किसान शेष मात्रा का धान उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news