दुर्ग

भाकिसं का सदस्यता अभियान जारी
07-Jan-2024 3:25 PM
भाकिसं का सदस्यता अभियान जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 7 जनवरी।  भारतीय किसान संघ धमतरी जिला की बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्या से निजात दिलाने के लिए संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है, इसके लिए गांव गांव में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया गया।

ग्राम पंचायत आमदी में 6 जनवरी को हुई बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकार ने बताया कि बैठक का का मुख्य उद्देश्य किसानों को संघ से जोडऩे के लिए ग्रामीण स्तर पर जाकर सदस्यता बनाना व ग्राम समिति का निर्माण कर किसानों को खुद के समस्या के समाधान हेतु जागृत करना है। राष्ट्रीय स्तर पर 3 वर्ष में एक बार भारतीय किसान संघ द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाता है इसी के तहत धमतरी जिले में भी प्रत्येक ब्लॉक में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कुरूद ब्लाक के ग्राम मौरीखुर्द, भैंसमूडी़, नारी, कोकड़ी में नये सदस्य बनाए गए हैं। इसी प्रकार आमदी में भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

इस मौके पर शिवराम साहू, ललित सिन्हा, दुलार सिन्हा,  ज्योति साहू, व्यासनारायण साहू, मुरली साहू, उत्तम साहू, राजकुमार चंद्राकर, रमन साहू, विनय साहू, पुनाराम, रानू साहू, बंसीलाल, बेणीराम, संतराम चक्रधारी, कृष्ण पटेल, धनराज साहू, दुखराम, ज्योति साहू, निर्मला चंद्रिका, आयुष्मति साहू, शंकर पटेल, उत्तम साहू सिहर साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news