दुर्ग

मुख्य राइजिंग पाइप के लिकेज का संधारण पेयजल आपूर्ति रहेगा प्रभावित
07-Jan-2024 3:42 PM
मुख्य राइजिंग पाइप के लिकेज का संधारण पेयजल आपूर्ति रहेगा प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 7 जनवरी। निगम भिलाई के जल शोधन संयंत्र 66 एम.एल.डी. के मुख्य राइजिंग मेन पाइप लाईन में नेहरू नगर चौक के समीप हुए लिकेज के संधारण कार्य के कारण 8 जनवरी से 12 घंटे के लिए शटडाउन किये जाने के कारण जोन 1 नेहरूनगर का पूर्ण  जोन 2 वैशालीनगर के आंशिक क्षेत्र तथा नगर पालिक निगम रिसाली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा।

जल कार्य के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  नेहरू नगर चौक के पास 66 एम.एल.डी.फिल्टर प्लांट के 800 एम.एम.डाया के मुख्य राइजिंग मेन लाईन मे हुए लिकेज का 8 जनवरी को प्रात: 9 बजे से संधारण कार्य किया जाएगा  जिसके कारण जोन 1के सम्पूर्ण क्षेत्र तथा जोन 2 के कुछ क्षेत्र  जिसमे खम्हरिया, नेहरूनगर, स्मृति नगर,हुडको,स्लाटर हाऊस, फरीदनगर सहित नगर पालिक निगम रिसाली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा।

संधारण कार्य 12 घंटे मे पूर्ण किये जाने की संभावना है । अर्थात 9 जनवरी को जल प्रदान नही हो सकेगा।निगम प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील किया है कि अपने घर मे आवश्यकता अनुसार पेयजल एवं निस्तारी पानी का संचय कर लेंगे। प्रभावित क्षेत्र मे जरूरत के आधार टेंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था जोन कार्यालय से किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news