दुर्ग

धन्वंतरि आयुष महाज्ञान यज्ञ सप्ताह
13-Jan-2024 9:02 PM
धन्वंतरि आयुष महाज्ञान यज्ञ सप्ताह

व्याधियों के कष्टों के निराकरण का मिला आशीर्वाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 13 जनवरी।
सिद्ध मनोकामना भगवान धन्वंतरि मंदिर समिति धमधागढ़ एवं नगर पंचायत के नगरवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद भगवान धन्वंतरिआयुष महाज्ञानयज्ञ सप्ताह विश्व पटल का प्रथम कार्यक्रम का इतिहास रचा गया। 

नगर/श्रेत्र के भक्तों ने 2 जनवरी से 10 तक नियमित विधि विधान के साथ समुंद्र मंथन  से निकले हुए 14 रत्नों का प्रकाटय रूप को एक से अनेक शास्त्रों का अध्ययन कर पंडित बृजमोहन प्रसाद उपाध्याय ग्राम लूक विकासखंड साजा के श्रीमुख से भक्तों ने सुनकर एक अच्छा विचार धारण कर अपने जीवन में परिवर्तन कर आरोग्य शांति का अनुभव प्राप्त किए और चैतन्य को सकारात्मक विचार धारा का प्रेरणा प्राप्त हुआ। विद्वान उपाध्याय ने पौराणिक कथा अनुसार  प्रत्तेक दिन दो-दो रत्नों का व्याख्यान कर सरल बनाते हुए सात दिनों में किये पूर्ण। अंतिम दिन नगर एवं क्षेत्र के रहने वाले मानव समाज के सुखमय जीवन के लिए किया गया यज्ञ पूर्ण आहूति के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 

 साधु संतों एवं जिस जगह के मिट्टी में रसायन हो ऐसे पावन भूमि धमधागढ़ में मानव आरोग्य प्रसादी भंडारा के साथ-साथ गऊ माताओं के लिए भी भण्डारा किया गया था। दर्शनार्थियों को मिला रोग व्याधियों के कष्टों के निराकरण का आशीर्वाद।  

संध्याकाल 6 बजे से 9.30 बजे तक रोज भजन-कीर्तन का आनंद भी प्राप्त्त हुआ। नगर के अध्यात्मिक सहयोगी  सेवा संस्थान ढीवर समाज, साहू समाज, गहिरा समाज सोनकर समाज, तमेर समाज, पटेल समाज का विशेष सहयोग मिला। सिद्ध मनोकामना भगवान धन्वंतरि मंदिर समिति के अध्यक्ष कल्याण सिंग चौहान के साथ समस्त सदस्यों की उपस्थिति रही। अंत में समिति सचिव  द्वारा अभिवादन धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news