राजनांदगांव
राजनांदगांव, 22 जनवरी। जय भवानी व्यायाम शाला एवं जिला जिम संचालक संघ, जिला सतनामी सेवा समित के तत्वावधान में 27 जनवरी को शहर के विभिन्न जिमों में अभ्यासरत बॉडी बिल्डरों के बीच आकर्षक प्रतियोगिता होगा। जय भवानी व्यायाम शाला एवं जिम संचालक संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी, सचिव रितेश घरडे ने बताया कि स्व. पुरूषोत्तम आजमानी के स्मृति में यह आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जाएगा। विजेताओं को ग्यारह हजार नगद राशि व आकर्षक ट्राफी व गिफ्ट दिए जाएंगे। प्रति खिलाड़ी के पंजीयन शुल्क 200 रुपए होगी। यह स्पर्धा ऊंचाई वर्ग समूह में होगी। इस स्पर्धा में चैम्पियन ऑफ चैम्पियन व बेस्ट पोजर का खिताब दिया जाएगा।
इस स्पर्धा में जिला शरीर सौष्ठव संघ के पदाधिकारी शेख वसीम, अजय श्रीवास्तव, बसंत मैगी, नीरज शुक्ला, विवेक रंजन सोनी, नाहिद अख्तर, अशोक श्रीवास, दीपक सोनी, दीपक ठाकुर सहित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी जिला जिम संचालक संघ के उपाध्यक्ष तामेश्वर बंजारे ने दी।