राजनांदगांव

बोस की जयंती पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
25-Jan-2024 2:54 PM
बोस की जयंती पर कांग्रेसियों ने  प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 जनवरी। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती पर मंगलवार 23 जनवरी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कामठी लाइन दिल्ली दरवाजा के पास स्थित सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयघोष के नारे लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद की जयंती पर दिल्ली दरवाजा पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयघोष के नारों के नारे लगाएं।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद बोस के भाषण इतना सशक्त था कि लाखों लोग अपना सर्वेस्य समर्पण करने के लिए तैयार हो जाते थे।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश शर्मा, पदम सिंह कोठारी, रमेश राठौरए अब्दुल कलाम, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, प्रकाश ठाकुर, इकरामुद्दीन सोलंकीए बबलू कसार, अरशद खानए गेमू कुंजाम व कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news