रायपुर

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम व कन्या शाला का वार्षिक उत्सव, बच्चों ने मोहा मन
04-Feb-2024 3:46 PM
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम व कन्या शाला का वार्षिक उत्सव, बच्चों ने मोहा मन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 4 फरवरी। 
नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम एवं कन्या शाला का वार्षिक उत्सव 2 फरवरी को संपन्न हुआ। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू थे। विशिष्ट अतिथियों में कुंदन बघेल नगर पंचायत अध्यक्ष किशन शर्मा नपा उपाध्यक्ष तथा पार्षद थे।

 विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आकर्षक नाटक एवं झांकी द्वारा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर सभी गदगद हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने भी प्रतिभागी छात्रों को नगद राशि एवं शील्ड प्रदान कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि यह एक ऐसा पल होता है जिसमें हम अपनी खुशी का इजहार करते हैं, और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं विधायक ने कहा कि यहां के बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।  विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी परचम लहराकर स्कूल, संस्थान, एवं माता-पिता का नाम रोशन करें।

क्षेत्रीय विधायक ने बच्चों का प्रस्तुति देखकर कहा कि जिस प्रकार  गांव में रामलीला  का मंचन होता है,उसी तरह यहां के छात्रगण सुंदर प्रस्तुति दी है ,जो सहारानीय है, हम लोग अब राम राज्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

विधायक ने प्राचार्य एवं शिक्षकों का प्रशंसा किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिलीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जनपद सदस्य सूरज साहू, पार्षद राजा राय, संदीप बैस, सुरेश वर्मा, शिवनारायण बघेल,  बबला यादव,युवा मोर्चा के नेता वरुण राठी ,फिरोज सेन, सागर साहू , महिला मोर्चा महामंत्री चेतना गुप्ता, संगीता शर्मा, माधुरी साहू,सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ंो की संख्या में पालक उपपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news