महासमुन्द

ओवरटेक के फेर में 2 कार टकराई, 5 गंभीर
19-Feb-2024 2:25 PM
ओवरटेक के फेर में 2 कार टकराई, 5 गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 फरवरी। पटेवा थानांतर्गत ग्राम चिरको पड़ाव के पास कल सडक़ दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते हुए एक कार सामने से आ रही हाइवा से टकरा गई। वहीं, दूसरी कार भी उक्त कार से टकरा गई। दोनों कार में 5-5 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों को चोटें आई है। वहीं 5 लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेवा में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनएच-53 पर रविवार सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास ओडिशा  से रायपुर की ओर जा रही कार चिरको पड़ाव के पास ओवरटेक करते समय सामने से आ रही हाइवा से जा टकराई। इसके ठीक पीछे एक अन्य कार भी टकरा गई। घटना की सूचना पुलिस व डायल 112 व 108 को दी गई। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घायल लवकुश पिता राजेश यादव 22 वर्ष निवासी छावनी भिलाई, संतोष यादव पिता टीकाराम 23 वर्ष निवासी जामुल भिलाई, धीरज यादव पिता मुन्न यादव 25 वर्ष शारदा पारा भिलाई, बापूनी पिता चितोड़ रावत उम्र 22 वर्ष निवासी बरगढ़ ओडि़शा को ज्यादा चोटें आई हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news