रायपुर

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति मध्याह्न भोजन के लिए 133 करोड़ की पाचवीं किस्त जारी
08-Mar-2024 4:28 PM
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति मध्याह्न भोजन के लिए 133 करोड़  की पाचवीं किस्त जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 133 करोड़ 28 लाख 41 हजार 346 रूपए की पाचवीं किस्त सिंगल नोडल एजेंसी के खाते में आबंटित कर दी है। 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलों को जारी पाचवीं किस्त में से मटेरियल कास्ट के लिए 102 करोड़ 30 लाख 25 हजार 288 रूपए, रसोईया मानदेय 30 करोड़ 52 लाख 74 हजार 58 रूपए और एम.एम.ई. (प्रबंधन) के लिए 45 लाख 42 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है। 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि कुकिंग कास्ट एवं रसोईयां मानदेय की राशि जिलो से मांग के अनुरूप जारी की गई है। इस राशि से फरवरी 2024 तक कुकिंग कास्ट एवं रसोईया मानदेय की राशि का भुगतान 31 मार्च 2024 के पूर्व अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। वित्तीय वर्ष 2024 में मार्च 2023 के मटेरियल कास्ट के रसोईयां मानदेय के भुगतान हेतु राशि का आबंटन कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय से किया जाएगा। इसके पूर्व के किसी राशि का भुगतान हेतु राशि आबंटित नही की जाएगी। 

एम.एम.ई मद की राशि से योजना में संलग्न रसोईयों को प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण संकुल अथवा विकासखण्ड स्तर पर सुविधानुसार आयोजित किया जाए। प्रशिक्षण के लिए रोस्टर तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की प्रशिक्षण से स्कूलों में मध्यान भोजन बाधित न हो।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news