राजनांदगांव

सब जूनियर बालिका हॉकी टीम राउरकेला रवाना
11-Mar-2024 1:49 PM
सब जूनियर बालिका हॉकी टीम राउरकेला रवाना

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलेगी राज्य की बालिकाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 11 मार्च। राउरकेला में प्रथम अखिल भारतीय सब जूनियर बालिका ग्रास रूट हॉकी प्रतियोगिता 11 मार्च से विश्व के सबसे बड़े बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में देश की प्रतिष्ठित 16 टीमें भाग ले रही है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के नवप्रशिक्षित हॉकी खिलाड़ी भाग ले रही है एवं दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात इस प्रतियोगिता हेतु खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। टीम के कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे टीम के साथ है।

उक्त प्रतियोगिता में बालिका हॉकी खिलाड़ी श्रेया केसर, वसुंधरा, नौरीन हयात माउली, परिधि, श्यामली, सुरेखा, गीतू, पल्लवी, ख्वाहिश, सुधा, राशि, सिमरन, काजल, गीताश्री एवं प्रियांशी भाग ले रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, भूषण साव, आशा थामस, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, अनुराज श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, गुणवंत पटेल, प्रिंस भाटिया, कुमार स्वामी आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news