राजनांदगांव

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक मजबूत आधार स्तंभ - सांसद
11-Mar-2024 3:13 PM
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक मजबूत आधार स्तंभ - सांसद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 11 मार्च। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपए देने का वादा रविवार को संकल्प के साथ पूरा हुआ। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए की राशि अंतरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये बटन दबाकर महिलाओं के खाते में राशि अंतरित किया। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले की 82441 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की गई। जिले की महिलाओं के खाते में 8 करोड़ 24 लाख 41 हजार रुपए अंतरित किया गया। महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के स्थानीय दशहरा मैदान मोहला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे ने प्रतीक स्वरूप महिलाओं को योजना अंतर्गत राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि महिलाओं के सानिध्य में आने का मुझे मौका मिला। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपतिए वित्त मंत्री से लेकर महिलाएं हर क्षेत्र में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की मुखिया होती है। महिलाओं को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि जब कोई काम महिलाओं के हाथ में सौपा जाता है, तब हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने सरकार द्वारा महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाया जा रहा है।

 इसी प्रकार महिलाओं को सम्मान देने उनके नाम पर जमीन की रजिस्ट्री में लगने वाली राशि में छूट देने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत महिलाओं के नाम पर मकान देने का काम किया जा रहा है। सांसद पांडे ने कहा कि महिलाओं को देश की मुख्य धारा में जोडऩे नई संसद भवन के लोकार्पण के अवसर पर सांसद और विधायक में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया है। इसके साथ ही सांसद ने राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड हितग्राहियों को वितरण किया।

इस अवसर पर मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं के खाते में राशि अंतरित किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिलाओं से अपील करते कहा कि आप सभी अपने घर परिवार के विकास के लिए अपना योगदान दें।

कलेक्टर ने कहा कि सभी महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता के क्षेत्र में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अपने परिवारए गांव, जिला व राज्य को विकसित बनाने में अपना अमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधिगण, महतारी वंदन की सभी हितग्राही महिलाएं सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news