राजनांदगांव

नए कानूनों पर एक दिवसीय कार्यशाला
12-Mar-2024 2:29 PM
नए कानूनों पर एक दिवसीय कार्यशाला

राजनांदगांव, 12 मार्च। नवीन कानूनों पर रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नए कानून संहिता के संबंध में राजनांदगांव रेंज के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया।  कार्यशाला के मुख्य वक्ता सेवानिवृत विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज (भापुसे) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। राजनांदगांव रेंज आईजी सहित जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पुलिस कप्तान शामिल थे। राजनांदगांव रेंज के लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में भारत की संसद द्वारा पारित किए गए नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अपनाने के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सेवानिवृत विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज  के आगमन पर महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव मोहित गर्ग, कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, केसीजी  पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, एमएमसी  पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह तथा रेंज से आए पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सेवानिवृत विशेष पुलिस महानिदेशक श्री विज द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में पुलिस को सशक्त करने के लिए प्रक्रियाओं में लाए गए सुदृढ़ता को बताया गया। जिसके तहत एफआईआर से लेकर ऑनलाइन शिकायत जांच, गिरफ्तारी अन्य प्रक्रियाओं को भी बताया गया। भारतीय संहिता में हुए मूल परिर्वतन को बताते कहा कि न्याय संहिता सभी वर्ग के लिए  न्याय सुनिश्चित करेगी। जिसमें नवीन अपराध, झपटमारी, देशद्रोह, संगठित अपराध जैसे विभिन्न अपराधों को समावेश पर प्रकाश डाला और पहली बार किसी अपराध में सामुदायिक सेवाआओं को दंड में शामिल करने पर किया जाना बताया गया। भारतीय साक्ष्य अधिनियम में साक्ष्यों के रूप में इलेक्ट्रानिक दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों पर अधिक बल देने हेतु न्याय की प्रक्रिया को प्रमुखता से सुनिश्चित करने वाला पहल बताया। तीनों नए कानून में पुलिस को सुदृढ़ करने उदाहरण के माध्यम से प्रक्रियाओं को पीपीटी के माध्यम से अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों को धाराओं और सजा से अवगत कराया गया एवं उनको जागरूक कर उनकी क्षमता को विकसित कर प्रभावी कार्य करने के लिए समस्त अधिकारियों को प्रेरित किया। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा कार्यशाला के मुख्य वक्ता सेवानिवृत विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज को स्मृति चिह्न भेंट कर नए कानूनों के संबंध में जागरूक करने उनका आभार किया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते विश्वास जताया कि सभी अधिकारी नए कानूनों के संबंध में विशेष रुचि लेकर समझकर प्रभावी कार्य संपादन कर पाएंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजनांदगांव गनेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डीएसपी आजाक तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अरविंद साहू एवं थाना चौकी प्रभारीगण सहित लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news