दुर्ग

क्षत्रिय महिला प्रकोष्ठ का फाग मिलन
19-Mar-2024 2:46 PM
क्षत्रिय महिला प्रकोष्ठ का फाग मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 19 मार्च। क्षत्रिय  कल्याण सभा महिला प्रकोष्ठ भिलाई व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होली मिलन ‘फ़ाग’ एवम महिला दिवस का कार्यक्रम महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 भिलाई में सम्पन्न हुआ। क्षत्रिय कल्याण सभा, महिला प्रकोष्ठ की ओर से समाज की सशक्त महिलाओं का सम्मान किया गया।

रक्षा सिंह (शिक्षा), संगीता सिंह बघेल (शिक्षा एवम समाजसेवा), शीतला ठाकुर (सरपंच), माला सिंह (कवयित्री),  एवं विधा सिंह (भजन गायिका) का सम्मान विविध क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि के लिए किया गया।

   अतिथियों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की साथ ही रंगारंग कार्यक्रम व होली मिलन का खूब आनंद भी लिया। रक्षा सिंह ने महिलाओं की मैनेजमेंट के गुणों की सराहना करते हुए श्रीराम भजन गाया। विधा ने भी सुमधुर गीतों से समाँ बांधा।

 संगीता बघेल ने अपनी प्रकाशित कविताओं में से महिलाओं का सम्बल बढ़ाने वाली कविताओं का पठन किया। माला ने वीर रस की हिंदी तथा भोजपुरी कवितायें सुनाईं तो शीतला ने महिलाओं को निर्भीक होकर समाज का नेतृत्व सम्पूर्ण रीति रिवाज मानते हुए करने के लिए प्रेरित किया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसने उपस्थितों का मन मोह लिया।

निरिक्षा  राठौर एकल नृत्य, सुधा सिंह गायन, माला सिंह काव्य पाठ, संध्या काव्य पाठ, निरिक्षा सिंह काव्य पाठ, मंजू सिंह गीत, पुष्पा एकल नृत्य, संगीता सिंह काव्यपाठ, निरिक्षा एकल नृत्य, होउजी में सीमा सिंह, सुषमा सिंह बोरसी, स्वाति सिंह, बिना सिंह, पुष्पा, सुषमा  सिंह विजेता रहे। सभी ने होली के उपलक्ष्य में विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गायत्री सिंह राठौर तथा धन्यवाद ज्ञापन सीमा सिंह ने किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण सभा, वीरांगना की प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती किरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, संध्या सिंह , संध्या चन्देल, पुष्पा सिंह, मंजू सिंह, अनिता सिंह, प्रभा सिंह, श्वेता चौहान, पुष्पा सिंह, सोनी सिंह, आशा ठाकुर, अन्नपुर्णा सिंह, संजय सिंह, उमा सिंह, क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा करुणा सिंह परिहार, ज्योति सिंह, पूनम सिंह, सुषमा सिंह एवम अन्य कार्यकारिणी उपस्थित रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news