महासमुन्द

श्रीमद् भागवत मन को गंगा की तरह पवित्र करती है-हिमांशु भारद्वाज
20-Mar-2024 3:35 PM
श्रीमद् भागवत मन को गंगा की तरह पवित्र करती है-हिमांशु भारद्वाज

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 मार्च। महासमुंद मिनी स्टेडियम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर देश के ख्याति नाम कथावाचक हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ने हजारों भक्त जनों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद भागवत मन को गंगा की तरह पवित्र करती है। इसलिए हमें इस कथा को पूर्ण श्रद्धा विश्वास और मनोयोग के साथ सुनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन को बदलने का नाम है। सम्मान में कमी के कारण भक्त ध्रुव को भगवान ने अपने गोद में स्थान दिया। संसार में सबसे महत्वपूर्ण चीज है, सम्मान। हमारे वाणी में भी हमारा नियंत्रण होना चाहिए।क्योंकि सम्मान एवम् अपमान हमारे वाणी से ही होता है। उन्होंने कहा कि भगवान को सदैव समीप रखना चाहिए। क्योंकि भगवान के समीप होने से समस्याओं का समाधान होने लगता है। धर्म के मार्ग पर चलने से जीवन सरल होता है। अधर्म हमें ंपतन के राह पर धकेलता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते हैं। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। कहा कि भागवत कथा व्यक्ति के व्यक्तित्व को उज्जवल करता है। कथा सुनने से जीवन श्रेष्ठ होता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने भी हिमांशु कृष्ण भारद्वाज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रिया साहू एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य यजमान, सुशील शर्मा, मंजू शर्मा सह यजमान महेंद्र,अजू जैन, सुनील सिन्हा, विक्की सिन्हा, गिरधर यदु, भूपेंद्र दुर्गा सार्वा, प्रीति सोनी, राजू साहू, चुनेश्वरी साहू, माया देवनारायण पांडेय, मनीषा आनन्द चतुर्वेदी, तोषण साहू, यशोदा साहू, खेमलाल साहू, कार्तिक राम यादव, बड़े मुन्ना सती बाई देवार, रिखीराम ईश्वरी साहू, पप्पू सुनयना सिंह ठाकुर,श्रीकांत मेघा नासरे, चंपेश्वरी सिन्हा, कुंजू सिन्हा, दानेश्वर सिन्हा, दाऊ लाल चंद्राकर, मूलचंद लड्डा, दिलीप जैन, राजेश नायक, पवन पटेल, कौशल्या रमेश बंसल, राजू चंद्राकर, संदीप शोभा दीवान, मीना बाबूलाल साहू, चमन सिन्हा, रामेश्वर पांडेय, एस एस अग्रवाल, मनोज भाई शैल वर्मा, मनीषा बिसेन, अमित सुजाता,विजय महतो, मीना वर्मा, सुजाता विश्वनाथन,पंडित जवाहर त्रिवेदी,अर्पित त्रिपाठी, नवल किशोर दुबे, राजेश्वरी सिंह, लता चंद्राकार, मीना वर्मा,राजश्री ठाकुर, मुन्ना साहू, अग्रज शर्मा, प्रकाश शर्मा, सुनीता साहू,माया पांडे सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news