दुर्ग

जिले में लगातार तीसरे दिन पारा 41 डिग्री पार बिलासपुर, रायपुर से भी ज्यादा गर्म रहा दुर्ग
28-Apr-2024 3:51 PM
जिले में लगातार तीसरे दिन पारा 41 डिग्री पार बिलासपुर, रायपुर से भी ज्यादा गर्म रहा दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अप्रैल। जिले में लगातार तीसरे दिन पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार किया। आज अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में बिलासपुर, रायपुर से भी ज्यादा गर्म दुर्ग रहा। तेजी गर्मी बढऩे के साथ ही बिजली की आंख मिचौली से लोग हलाकान है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में आज अधिकतम तापमान 41.4, रायपुर में 41.2 तथा राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अंबिकापुर 40 एवं जगदलपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। सूरज के किरणों की प्रखरता बढऩे के साथ तापमान वृद्धि होने से दोपहर के समय सडक़ों में सामान्य दिनों की तुलना में चहल पहल कम हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक के गिरावट की संभावना है। इसके बाद फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छग व आसपास समुद्र तल से 0.9 किमी पर है। वहीं एक द्रोणिका मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक होते तमिलनाडू तक समुद्र तल से 1.5 किमी की दूरी तक बना है।

विभाग के अनुसार कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, साथ ही अंधड़ भी चल सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news