महासमुन्द

घर में सिलेंडर फटा, लगी आग
29-Apr-2024 2:04 PM
घर में सिलेंडर फटा, लगी आग

 नगदी समेत लाखों के सामान जलकर राख

महासमुंद, 29 अप्रैल। बसना के ग्राम सिंघनपुर में शनिवार शाम को  गैस सिलेंडर फटने से वहां अफरा-तफरी मच गई, वहीं आग से घर में रखे 70 हजार रुपए नगद के अलावा लाखों रुपए कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

पीडि़ता सायली साहू (60 वर्ष) ने बताया कि-मैं शाम को लकड़ी चूल्हे में खाना बनाकर पड़ोस के घर गयी थी। इसी दौरान शाम के लगभग 7 से 8 बजे की बीच ब्लास्ट होने की आवाज आयी। घर के ऊपर आग के लपटें दिखाई दी। सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरे घर में आग लग गई।

 ब्लास्ट इतने जोर से हुआ कि छत में लगा सीट के परखच्चे उड़ गये। घर में रखा एक 5 किलो की गैस टंकी और घर का सामान उडक़र बाहर जा गिरा। धमाके के बाद वहां अफरा.तफरी मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।  दमकल विभाग की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे से ज्यादा मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।

 धमाके के बाद घर में लगी आग से 1 बकरी की भी मौत हो गयी है। जबकि 2 बकरियों को चोंटें आयी है। बताया गया है कि माह भर पहले बंधन बैंक से निकाले 60 हजार रुपए, पेंशन राशि, महतारी वंदन की राशि सहित कुल 70 हजार रुपए के अलावा सारे कपड़े, राशन कार्ड, बैंक का पासबुक, कागजात सहित कूलर,पंखा बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news