राजनांदगांव
राजनांदगांव, 29 अप्रैल। श्री दुर्गा वार्षिक उत्सव समिति शक्तिधाम दुर्गा चौक राजनंादगांव की स्थापना वर्ष 1950 के 75वें वर्ष (हीरक जयंती) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्वांर नवरात्र पर्व वर्ष 2024 में मां दुर्गा मूर्ति पूजा के साथ विद्वान पंडितों एवं आचार्यों की उपस्थिति में शत चंडी महायज्ञ का आयोजन दुर्गा चौक शक्तिधाम परिसर में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
समिति के प्रवक्ता गोपीराम ने बताया कि उक्त निर्णय समिति की एक आवश्यक बैठक में ली गई। बैठक में खेमचंद देवांगन अध्यक्ष, रितेश देवांगन सचिव व पूर्व पार्षद अजय श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा संरक्षक, उपाध्यक्ष, सहसचिव, पूजापाठ प्रभारी, पंडाल प्रभारी, प्रचार-प्रसार प्रभारी, महायज्ञ पंडाल प्रभारी तथा कार्यकारिणी पदाधिकारियो का मनोनयन किए जाने के साथ-साथ महिला मंडल को शत चंडी महायज्ञ के पूजा पाठ में आवश्यक जवाबदारी देते कार्यक्रम में भागीदारी देने हेतु मनोनीत किया गया है।