दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 मई। ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र रिसाली मंडल अंर्तगत स्टेशन मरोदा अरविंद टी स्टॉल पर युवाओं बुजुर्गों व मातृ शक्ति से चाय पर अनिल राय, राजू राम, राजेन्द्र यादव रंजन सिंह, झारा दलाई, यशवंत ठाकुर,रवि माणिक पुरी,सन्नी साहू व अन्य से चाय पर चर्चा किया गया और आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी विजय बघेल जी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील किया।
विधायक ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। इसलिए आप सभी भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल जी को पुन: सांसद बनाइये, ये आग्रह आप सभी से करता हूँ।