दुर्ग

देश में भाजपा 400 सीट लाकर तानाशाही लागू करना चाहती है-भूपेश
05-May-2024 3:32 PM
देश में भाजपा 400 सीट लाकर तानाशाही  लागू करना चाहती है-भूपेश

पूर्व सीएम की उतई-चंदखुरी में सभा, भाजपा पर हमला बोला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मइ।
दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के समर्थन में उतई व चंदखुरी सहित अन्य ग्रामों में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे। युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिलेगा। हम लोग छग में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किये। उसी तर्ज पर महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये दिया जाएगा। मनरेगा मज़दूर को प्रतिदिन  400 रुपये की मजदूरी  मिलेगी।

श्री बघेल ने कहा कि मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है। देश में दो चरण में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ गई है। चार लोकसभा में कांग्रेस भारी मत से जीत रही है। भाजपा ने कहा कि विदेश के काले धन को लाना है। लेकिन न काला धन आया न ही बेरोजगार को नौकरी मिली। जब केंद्र की सरकार ने देश भर में नोटबन्दी किया तो कहा कि पचास दिन दे दे। फिर प्रधानमंत्री ने कहा कोरोना काल के 21 दिन हमें दे दे। इनकी सरकार ने आदमी के जान के कीमत में वैक्सीन लगवाया है। अब जवान युवा मर रहे हैं। दस साल में नरेन्द्र मोदी ने देश में क्या किया। भाजपा का सांसद लापता सांसद के रूप में पहचान बना। अबकी बार 400 पार क्यों। भाजपा कहती है कि इसलिए क्योंकि संविधान बदलना है। केंद्र में पुन: मोदी सरकार आ गई तो आपके वोट का अधिकार व समानता का अधिकार समाप्त हो जायेगा। संविधान के कारण महिलाओं को पद मिला है। आज हमको बोलने भोजन का अधिकार संविधान के तहत मिला है। देश में भाजपा 400 सीट लाकर तानाशाही लागू करना चाहती है।

श्री बघेल ने कहा कि भाजपा का अहंकार लगातार बढ़ता जा रहा है। हम लोगों को 5 साल का अवसर मिला तो छग में विकास किए हैं। कोरोना काल में चावल दिए। कोरोना काल में किसान के खाते में पैसा पहुंचाने का कार्य किया। सबसे ज्यादा नुकसान छग की जनता को हुआ है। किसान महिला का कर्जा माफ होता था। लेकिन ऐसा नहीं है। अब छग के सरकार में आय बाय काम हो रहा है। पहले सबको राशनकार्ड में 35 किलो चावल मिलता था। छग के भाजपा सराकर में अब प्रति व्यक्ति 20 किलो चावल कोटा से कट जाएगा। यह सरकार छग को खोखला कर रही है। गौठान योजना बन्द हो गया है। गोबर खरीदी बन्द हो गई साय साय। स्वामी आत्मानंद स्कूल में अब फीस लगेगी। पुस्तक कॉपी दारु की कीमत बढ़ गई है। गरीब मजदूर के लिये जितना योजना बनाये थे। अब भाजपा सरकार ने सभी योजनाओं को बन्द कर दिया है। राजेन्द्र साहू की जीत आम कांग्रेस कार्यकर्ता की होगी।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भाजपा झूठ फरेब की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये आया क्या। दुर्ग लोकसभा के कांगेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे, रिसाली महापौर श्रीमती शशि  सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य योगिता चन्द्राकर, पीसीसी महासचिव जितेन्द्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर, भीष्म हिरवानी, खुमान साहू, डिकेन्द्र हिरवानी, झमीत गायकवाड़, तारकेश्वरी साहू सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव बंटी हरमुख ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news